अररिया: एसडीओ के निर्देश पर अपर एसडीओ ने भरगामा के कई पीडीएस डीलरों के दुकान का किया जांच  

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह।अररिया। जिले के फारबिसगंज अनुमंडल के अपर एसडीओ रंजीत कुमार ने 01 दिसंबर शुक्रवार को भरगामा प्रखंड के धनेश्वरी पंचायत के पीडीएस डीलर सुरेंद्र रजक के दुकान का गहन जांच-पड़ताल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर एसडीओ रंजीत कुमार ने प्रखंड के विभिन्न जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान की गहन जांच-पड़ताल की है।

 

बताया जाता है,कि अपर एसडीओ के द्वारा किये जा रहे पीडीएस डीलर के दुकान का जांच-पड़ताल के दौरान एमओ कुणाल कुमार भी उनके साथ थे। जबकि सूत्र बताते हैं,कि ग्रामीणों ने राशन वितरण में डीलर की मनमानी करने की शिकायत एसडीओ से की थी। जिसके बाद फारबिसगंज एसडीओ रोजी कुमारी के निर्देश पर अपर एसडीओ रंजीत कुमार ने भरगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पीडीएस डीलरों का ई-पोस मशीन के स्टॉक व गोदाम के स्टॉक के साथ दुकान के लाइसेंस,बाट आदि की भी जांच-पड़ताल की है।

- Sponsored Ads-

 

बताया जाता है,कि कुछ लाभुकों ने अपर एसडीओ से पीडीएस डीलर द्वारा किए जा रहे मनमानी व धांधली की भी शिकायत की है। अगर लाभुकों की माने तो उनका शिकायत था कि उन्हें दो माह में एक हीं बार अनाज मिलता है। हर माह अनाज मांगने पर डीलर टालमटोल कर भगा देता है। इतना हीं नहीं राशन वितरण के समय कम वजन कर उन्हें अनाज दिया जाता है। और तो और रुपए भी अधिक लिया जाता है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तमाम शिकायतें के बाद प्रशासन क्या कुछ कार्रवाई करती है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article