अररिया:भरगामा में दिनदहाड़े गोली चली,एक व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 अंकित सिंह/अररिया: शुक्रवार को भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पश्चिम पंचायत में दिन दहाड़े गोली कांड की चपेट में आने से मो. कमालउद्दीन बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने त्वरित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा में भर्ती कराया। बताया जा रहा है गोली कमालउद्दीन के बाएं बांह में लगी। घटना को लेकर कमालउद्दीन ने भरगामा थाना में आवेदन दिया है।

कमालउद्दीन का कहना है शुक्रवार को दिन के बारह बजे खाना खाकर आराम कर रहा था। कि मो.फिरोज,मो.राजा,मो.शाहीन,मो.तारीफ,मो. खूर्शीद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के साथ हथियार से लैस होकर बदमाश उनके आंगन में पहुंच गया। और गाली-गलौज देने लगा। कमालउद्दीन का कहना है। उपरोक्त लोग लाठी डंडा से परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। जान मारने की नियत से गोली फायरिंग किया।

- Sponsored Ads-

गोली कमालउद्दीन के बाएं हाथ में लगी। बांह में गोली लगने से कमालउद्दीन गिर पड़ा। कमालउद्दीन का ये भी कहना है कि घर के बक्सा को तोड़कर एक लाख का जेबर लूट लिया। घटना को लेकर भरगामा थाना में कांड संख्या 174 /23 के तहत उपरोक्त आठ व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। भरगामा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार का कहना है प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पड़ताल जारी है।

- Sponsored Ads-

Share This Article