अररिया: भरगामा पुलिस की कार्यशैली पर ग्रामीण उठा रहे सवाल…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह।  अररिया। भरगामा थाना क्षेत्र में विगत एक वर्षों में लगातार हो रही हत्या,लुट,चोरी,की घटना से क्षेत्र के व्यवसाई सहित आम लोग भयभीत हैं। बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा लुट चोरी के अलावे प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस,गांजा,हफिम,स्मैक सहित देशी एवं विदेशी शराब आदि बेची जा रही है। बताते चलें कि भरगामा थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ दिनदहाड़े हथियार के साथ लुट,हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। जबकि भरगामा थाना पुलिस मुकदर्शक बनी बैठी रहती है। आंकड़ा अगर देखा जाय तो लुट,हत्या,चोरी की घटना के मद्देनजर भरगामा थाना पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने में पूर्ण रूपेण विफल साबित हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के व्यवसाई सहित आम लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। ज्ञात हो कि भरगामा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौड़ाहे सहित ग्रामीण क्षेत्र में विगत एक वर्ष की लुट एवं हत्या की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जानकार बताते हैं कि महज कुछ माह पूर्व ही डकैताबाड़ी के पास एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी सुनील मुर्मू से एक लाख 35 हजार तीन सौ रुपए लूट लिए थे। मालूम हो कि हाल ही में गोविंदपुर मार्ग में बंधन बैंक कर्मी मनोरंजन झा से हथियारबंद बदमाशों ने डराकर एक लाख बीस हजार सात सौ रुपए लूट लिए थे। प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ महीने पूर्व ही तिनकोनमा फाटक के समीप बंधन बैंक कर्मी विकास कुमार से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक लाख तीन हजार दो सौ रुपए लूट लिए थे। बीते कुछ महीने पूर्व ही बदमाशों द्वारा खजूरी से एक ट्रैक्टर की चोरी कर ली गई थी। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व ही रहरिया निवासी राजकुमार यादव का बेरहमी पूर्वक कुछ बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी अनुसार हाल ही में सीएसपी संचालक मिट्ठू कुमार को कदम चौक के समीप गोली मारकर चार लाख 15 हजार रुपए लूट लिए थे। वहीं कुछ महीने पूर्व ही धनेश्वरी में एक 35 वर्षीय लालचंद भगत को गोली मार कर घायल कर दिया था। वहीं कुछ दिनों पूर्व खजूरी तोनहा मार्ग में एक सीएसपी संचालक से अपराधियों ने हथियार के बल पर 50 हजार रुपए लूट लिया था। बताया जाता है कि कुछ महीने पूर्व कुछ कुख्यात अपराधियों द्वारा भटगामा चौक के व्यवसाई मिट्ठू यादव एवं पारस यादव की गला रेत कर निर्ममता से हत्या कर दी थी। वहीं वीरनगर पश्चिम पंचायत में दिनदहाड़े गोलीकांड की चपेट में आने से मोहम्मद कमालुद्दीन बुरी तरह घायल हो गया था। जबकि कुछ महीने पूर्व ही रघुनाथपुर उत्तर पंचायत में गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कुछ महीने पहले ही रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत में कई चक्र गोली चली थी जिसमें एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं जयनगर पंचायत में कुछ महीने पूर्व एक 58 वर्षीय उमा देवी की बदमाशों ने हाथ काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। बताते चलें कि भरगामा थाना क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक मामले के बीच घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोग पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाने लगे हैं। लोगों का कहना है यहां अपराधियों को पुलिसिया संरक्षण भी प्राप्त है। लोगों का यह भी कहना है कि अगर पुलिस सही दिशा में जांच करेगी तो शायद कई अनसुलझे मामले सामने आएंगे। लेकिन यहां तो स्थानीय पुलिस द्वारा मामले का उद्वेदन करने के बदले मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जाती है। बहरहाल भरगामा में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है।

- Sponsored Ads-
Share This Article