सेना की गाड़ी नागौर से अजमेर की ओर जा रही
मेड़ता बॉर्डर पर पहुंते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी
(हरिप्रसाद शर्मा) मेड़ता/ अजमेर :राजस्थान के नागौर जिले के अजमेर–मेड़ता सिटी रोड पर डांगावास के पास शनिवार को सेना का वाहन पलट गया। इस हादसे में 4 सैनिक घायल हो गए। इनमें दो सैनिकों की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब सेना की गाड़ी नागौर से अजमेर की ओर जा रही थी।
दोनों सिपाही अजमेर रेफर
108 एंबुलेंस के चालक हरेंद्र तेतरवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हादसे में गंभीर रूप से घायल दो सैनिकों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। घायलों की पहचान रूपसिंह और पुष्पेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।
जबलपुर जा रहा था ट्रक
मेड़ता सीआई दायमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सेना का ट्रक नागौर से अजमेर की तरफ जा रहा था, जिसमें 4 जवान सवार थे। ये जवान बीकानेर से आए थे और इन्हें वाया नागौर-अजमेर होते हुए जबलपुर जाना था। लेकिन, मेड़ता बॉर्डर पर पहुंते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चला रहे जवान का कहना था कि किसी कारण अचानक ब्रेक लगने वो कंट्रोल खो बैठे थे जिससे ये एक्सीडेंट हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मेड़ता पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य में जुट गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
