बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर: भू वृंद नेशनल मीटअप में क्षेत्र के कलाकारों हुए सम्मानित. अकबरनगर: नई दिल्ली के छतरपुर स्थित बाबा संत नागपाल सभागार में रविवार को आयोजित भू वृंद नेशनल मीट अप में अंग क्षेत्र के कलाकारों को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए भु वृंद नामक संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी देखकर पीयूष कुमार वत्स ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित भू वृंद नेशनल मीटअप में अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर के रहने वाले महफिल ए मनस नाम से सोशल मीडिया पर चैनल के जरिए अपनी प्रसिद्धि पाने वाले गजल गायक मनीष कुमार मानस को फ़णि भूषण चौधरी स्मृति भू वृंद कला साधना सम्मान एवं उनके साथ ही तबला वादक राहुल कुमार को शहीद अर्जुन सिंह स्मृति कला साधना से सम्मानित किया गया। वहीं खेरैहिया के रहने वाले पीयूष कुमार वत्स को अजय कुमार सिंह के साथ अष्ट शाहिद वंश नारायण राय स्मृति समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। बताया गया कि पीयूष कुमार वत्स सामाजिक कार्यों में हमेशा से अग्रणी होकर समाज के लिए खड़े रहते हैं। जिससे उनके कामों से प्रभावित होकर यह सम्मान दिया गया। सम्मानित होने पर आसपास के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया है।