- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: हसनपुरा ( सीवान) प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक हमारे मांगे पूरी नहीं होती अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी रहेगा। आशा कार्यकर्ताओं के अपनी मांगों को ले धरना से इधर ओपीडी, टीकाकरण 32 दिनों से बाधित है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हंगामा करने में दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-