भागलपुर: शादी समारोह में आए सोलह वर्षीय युवक आशीष मंडल की चाकू मार कर दोस्त ने दी गयी हत्या.

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। ततारपुर थाना अंतर्गत भागलपुर में एक शादी समारोह में आए सोलह वर्षीय युवक आशीष मंडल की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। हत्या करने वाला आरोपी मृतक आशीष का ही दोस्त बताया जा रहा है। जो घटना के बाद से फरार है। मिली जानकारी के मुताबिक अपने दोस्त प्रिंस की बहन की शादी में गए आशीष मंडल उम्र 16 वर्ष की चाकू से गोदकर उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी।

 

घटना के समय वहां मौजूद दूसरे अन्य दोस्तों ने ही उसे घायल अवस्था में मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।एक दोस्त ने आशीष के पिता बिट्टू मंडल ने घटना की जानकारी दी। जब उसके पिता अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा कि खून बहुत अधिक बह गया है।

- Sponsored Ads-

 

तत्काल खून चढ़ाना पड़ेगा। आशीष के पिता ने एक यूनिट अपना खून भी दिया। लेकिन गंभीर रूप से जख़्मी बेटे को खून चढ़ाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। वहीं इस मामले में पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को पूछताछ के लिए बरारी थाना ले आई। जबकि मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ दयालु फरार है। बताया जा रहा है कि आशीष की हत्या से पूर्व उसके दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की थी। इसके बीच ही किसी बात को लेकर अभिषेक से विवाद हुआ और उसने आशीष पर ताबड़तोड़ कई बार चाकू से वार कर दिया।

 

आशीष तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना तातारपुर थाना क्षेत्र का है। अब पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुट गयी है। सिटी डीएसपी ने भी पूरे मामले को लेकर स्थल निरीक्षण किया और थाना के अफसरों से घटना की जानकारी ली।वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ब्राउन सुगर समेत अन्य तरह के नशे के कारोबार से भी हत्या का कनेक्शन जोड़ रही है। उसके दोस्तों से पूछताछ के आधार पर अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

 

इसके अलावा पुलिस उसके दोस्त की बहन के घरवालों से भी पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। साथ ही आशीष के मोबाइल पर आखिरी बार किसने कॉल किया। पुलिस उसके मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article