भागलपुर: अशोक घोष 1974 के अग्रणी नेता थे – चक्रपाणि…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव।  गुरुवार को बुढ़ानाथ भागलपुर में अशोक घोष सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से 14वीं अशोक जयंती समारोह मनाया गया जिसकी अध्यक्षता पारसकुंज ने किया। संचालन जयंत जलद ने किया इसके मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु थे विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद संजय सिन्हा एवं वार्ड पार्षद कुमकुम द्विवेदी थे।कार्यक्रम के शुरुआत बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने दीप प्रज्वलित कर किया अतिथि के स्वागत उमाघोष ने अंग वस्त्र देकर संपन्न किया।

 

इस अवसर पर कपिल देव कृष्ण ,डॉक्टर जयंत जलद एवं पारस कुंज ने कविता पाठ एवं संभात से समां बांध दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुढ़ानाथ चौक से बुढांनाथ मंदिर तक रोड का नामकरण अशोक घोष हो इसकी प्रतिमा लगाया जाए एवं इनके जननी सभारिक पुस्तक स्थापित का विमोचन कराया जाए। इस अवसर पर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि अशोक दा 1947 आंदोलन के अग्रणी नेता थे।

- Sponsored Ads-

 

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संघर्ष के साथ थे उनके साथ जेल में भी रहे हैं। वह हमेशा समाज हित एवं देश हित की बात करते थे समाज के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्ष करते थे।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित गौतम बनर्जी, पूनम श्रीवास्तव ,इंजीनियर अमन सिंन्हा, अभिजीत घोष एवं नमिता घोष आदि ने संबोधित किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article