सारण: जन सुराज जिला अभियान समिति के सभापति बने अशोक सिंह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  दिघवारा नगर।देश के प्रसिद्ध राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा गठित जन सुराज ने जन सुराज के कार्यों को सुचारु ढंग से जारी रखने के लिए सारण जिले की कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की है। ये पदाधिकारी सारण के संस्थापक सदस्यों के साथ विचार विमर्श के बाद चुने गए हैं और वे सभी जिले में स्थायी चुनाव के होने तक अपने पद पर कार्यरत रहेंगे।

 

इसके साथ ही जन सुराज की सोच को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर एक अभियान समिति का भी गठन किया गया है।यह समिति जिले में सभी संस्थापक सदस्यों और कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जन सुराज अभियान के तहत प्रचार कार्यक्रमों को संयोजित तरीके से चलाने के दायित्व का निर्वहन करेगी।सारण जिले के जन सुराज जिला अभियान समिति में दिघवारा के राम जंगल सिंह कॉलेज के संस्थापक सचिव अशोक कुमार सिंह को सभापति बनाया गया है।जेपी आंदोलन उपज श्री सिंह के पास लंबा चुनावी अनुभव रहा है।

- Sponsored Ads-

 

उनके अनुभव का जनसुराज को फायदा मिल सकता है।इसके अलावे मकेर के रामपुकार मेहता को अध्यक्ष, नगरा के अभय सिंह को संगठन सचिव,छपरा की कांति देवी को महिला अध्यक्ष, छपरा के सुरेश कुमार सिंह को किसान अध्यक्ष, इसुआपुर के सरोज कुमार गिरी उर्फ संगम बाबा को युवा अध्यक्ष एवं छपरा के नवनीत कुमार यादव को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

 

जन सुराज जिला अभियान समिति के गठन के बाद जिले में धीरे-धीरे जुबानी चर्चा तेज होने लगी है।क्या जनसुराज की टिकट पर प्रत्याशी लोकसभा व सारण के 10 विधानसभाओं में चुनावी किस्मत आजमाएंगे,यह भी एक अनुत्तरित प्रश्न है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article