महत्वपूर्ण संमाचार सहायक निदेशक ने किया निरीक्षण
फोटो 11 निरीक्षण करते शाहयक निदेशक
बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क छपरा कार्यालय ।सोमवार क़ो दंपत्ति संपर्क सप्ताह एवं परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के अवसर पर सदर अस्पताल छपरा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर पहुँच राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के सहायक निदेशक मनीष रंजन ने विभिन्न कार्यक्रम का अनुश्रवन किया l
निरिक्षण के क्रम में उनके द्वारा मकेर में महिला बंधयाकारण कराई 13 महिलाओ से पूछताछ कर मिल रही सुविधाएं के बारे में जानकारी हासिल किया l अगले दस दिनों में चालीस और महिला बंधयाकरण और पुरुष नसबन्दी ककराया जाना है l
मनीष रंजन सहायक निदेशक द्वारा ओ टी, प्रसव गृह, सामान्य वार्ड, औषधि भंडार का निरिक्षण किया गया l मकेर स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भाथा का भी अवलोकन किया गया l इस अवसर पर उनके साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्णा,डी पी एम अरविन्द कुमार, डी सी एम ब्रजेन्द्र कुमार बी एच एम रत्नेश्वर कुमार, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद बी. सी एम विकास कुमार अकाउंड मैनेजर श्वेता कुमारी मूल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे l कल सदर अस्पताल अन्य स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण करने की बात उनके द्वारा कही गई l
