सारण: ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार:- अभाविप

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज लाईव सारण डेस्क:  छपरा कार्यालय। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद छपरा इकाई के द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मे हो रहे महिला अत्याचार के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला अभाविप के इस मार्च मे सैंकडो़ छात्र-छात्राओं ने हाथों में जस्टीस4संदेशखाली,संदेशाखाली के बहनों को न्याय दो, ममता दीदी शर्म करो के तख्ती के साथ मार्च निकाला यह मार्च नगरपालिका चौक पर सभा में तब्दील हो गया ,

 

इस मौके पर अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा दूबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ छल कपट पूर्वक यौन शौषण एवं उनकी अस्मिता का हनन जिहादी समूह द्वारा किया जा रहा है। अधिकांश पीड़ित महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की हैं। संदेशखाली की महिला विरोधी वीभत्सता के विरोध में अभाविप ने यह मार्च निकाला है।

- Sponsored Ads-

मुसकान कुमारी ने कहा कि संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की घृणित मानसिकता का शिकार हुई महिलाओं के आक्रोश को विद्यार्थी परिषद के माध्यम से आवाज देते हुए मंगलवार को पूरे देशभर में शैक्षणिक संस्थानों में,नगरो इस घटना के खिलाप आंदोलन किया गया है।

 

अभाविप संदेशखाली के बहनों के न्याय के लिऐ संघर्ष जारी रखेंगी साथ।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि पांडे,जिला संयोजक निरज यादव, मुस्कान कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन सचिन कुमार चौरसिया,नितेश महराज, रोबिन सिंह ,आशीष कुमार ,सुष्मिता कुमारी,रूबी कुमारी,तनुश्री,सुभी सिंह,पूनम यादव,पूजा कुमारी, अंबिका कुमारी निशि कुमारी, राज कुमारी, चांदनी कुमारी, कोमल कुमारी, शालू कुमारी, विनीता कुमारी सुष्मिता कुमारी, नीतू कुमारी इत्यादि
शामिल थे!

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article