सारण: नेहरू युवा केन्द्र सारण द्वारा चलाया जा रहा मिशन लाइफ हेतु जागरुकता अभियान ।।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  नेहरू युवा केंद्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पर्यावरण के लिये जीवनशैली अर्थात मिशन लाइफ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर केंद्र के स्वयंसेवकों एवं सम्बद्ध युवा मंडलो को भी वृहद स्तर पर जनजागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है।

 

ज्ञात हो कि मिशन लाइफ पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली में सार्थक बदलाव करने हेतु लोगों को प्रेरित करता है जिसमे संसाधनों के व्यर्थ उपयोग के स्थान पर सचेत उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश शामिल है।

- Sponsored Ads-

 

इस अभियान अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों जैसे शपथ, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता श्रमदान, पौधरोपण, ज्ञान प्रतियोगिताओं आदि के माध्यम से जनजागरूकता करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सभी लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में याद दिलाया जा सके एवं कैसे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली हमारे ग्रह और लोगों को सकरात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इसी क्रम में प्रखण्ड दिघवारा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विवेक कुमार ने स्थानियजन के साथ मिलकर पौधरोपण किया और साथ ही पास के कुएं की भी सफाई कर उसपर पेंट किया।

 

कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने भी जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन लाइफ की शपथ ली एवं सभी से जागरुकता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया। वर्षा जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित आवरण बढ़ाने आदि विषयों को लेकर अभियान अंतर्गत निरन्तर जागरूकता की जा रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article