सारण: सैकड़ों लाभुको के बीच आयुष्मान कार्ड का हुआ वितरण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  दरियापुर।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सुतिहार मठिया देवी स्थान पर सुतिहार और पिरारीडीह पंचायत का आयुष्मान भारत कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, अमनौर विधायक मंटू सिंह और प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह उपस्थित थे ।

 

सारण सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के सौजन्य से कुछ दिन पूर्व कैंप लगाकर लगभग 450 लोगो का दोनों पंचायत मे निशुल्क राजिस्ट्रेसन किया गया था ।जिसके बीच कार्ड का निशुल्क वितरण किया गया ।कार्ड मिलने पर लाभुको ने सारण सांसद को धन्यवाद देते हुए कहा की अब कोई भी गरीब पैसे के अभाव में बीमारी के इलाज के लिए लाचार नहीं रहेगा ।और सारण सांसद के इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आभार प्रकट किया।

- Sponsored Ads-

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा मुखिया शेखर सिंह भाजपा नेता जीतेन्द्र सिंह विस्तारक श्री भगवान सिंह सुनील गुप्ता युवा मोर्चा सुमंत बाबा महिला मोर्चा उमा देवी मोनू सिंह राजविकाश, संगीता देवी पैक्स अध्यक्ष शैलेश सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article