सारण: आयुष्मान कार्ड वितरण शिविर का हुआ आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: दरियापुर।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मुजौना में पूर्व सरपंच चंद्र मोहन प्रसाद के आवास पर आयुष्मान कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह उपस्थित रहे।

 

सारण सांसद रूडी के निर्देश पर कुछ दिन पहले कैंप लगाकर 145 लोगों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जिसे सभी लाभुकों के बीच निशुल्क वितरण किया गया। कार्ड मिलने पर लाभुको ने सारण सांसद को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सरपंच सह मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, पूर्व महामंत्री अनिल सिंह, पूर्व मुखिया पिंटू सिंह, युवा मोर्चा सुमंत तिवारी, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता मुनचुन सिंह, विकास सिंह, राजेंद्र राय, शिवदयाल राय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article