बाबू कुंवर सिंह तेगवा बहादुर बांग्ला में उड़ेला अबीर, होलिकोत्सव में झूम उठा सारण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण्य महोत्सव के बैनर तले एसडीएस पब्लिक स्कूल में सजी संस्कृति और रंगों की महफिल


छपरा। सारण की सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से सारण्य महोत्सव के तत्वावधान में एसडीएस पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्ति वाचन, भोजपुरी संस्कार गीत और ‘बटोहिया’ गीत से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

- Sponsored Ads-


समारोह का उद्घाटन मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संरक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज एवं महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


‘गाई के गोबर महादेव’ संस्कार गीत से आरंभ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘सुंदर सुभूमि भैया भारत के देशवा हो’ सहित दर्जनों पारंपरिक और लोकप्रिय होली गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सृष्टि पाण्डेय, शुभम कुमार, रवि कुमार, मनोज कुमार और प्रमोद कुमार सिंह ने “बाबू कुंवर सिंह तेगवा बहादुर बांग्ला में उड़ेला गुलाल”, “होली खेले रघुवीरा अवध में”, “रंग बरसे” जैसे गीतों से समां बांध दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्र प्रकाश राज ने किया । जबकि संचालन श्याम बिहारी अग्रवाल और संजय भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत अरुण कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस होलिकोत्सव में डॉक्टर देवेश कुमार सिंह, सुभाष ओझा, सीए अमित कुमार, जितेंद्र सिंह, डॉ. सम्पूर्णानंद सिंह, प्रियेश रंजन सिंह एवं रामनाथ राय सहित कई गणमान्य लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment