भागलपुर: बासा में लगी आग,सारा सामान जलकर राख

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव /भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र स्थित एक झोपड़ीनुमा बासा में आग लग गई। आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय बासा में कोई लोग नहीं था।बासा मालिक अकबरनगर निवासी विपिन यादव बासा में अपने मवेशी को खाना देकर चला गया था।बासा के पास में जल रहे घुड़ से किसी तरह बासा में आग लगने की बात बताई गई।

- Sponsored Ads-

 

आग लगने की वजह से बासा में रखे मवेशी का चारा सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।बासा में लगी आग की लपटें आसमान में उठता देख आसपास के लोग शोर किया और आग बुझाने के लिए बासा की तरफ दौड़े।लोगों ने किसी तरह आसपास के चापानल से पानी चला कर आग पर डालना शुरू किया।

 

आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ा।बासा में मौजूद मवेशी को आसपास के लोगों ने मौका देखते ही बाहर निकाल दिया था। जिस वजह से किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई। बासा मालिक ने बताया कि बासा में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article