समस्तीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में अचानक बीडीओ सुश्री श्रुति ने पहुच कर प्रसव कराने आई महिलाओ के बीच किया कम्बल वितरण।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राणा नितेश कुमार सिंह के साथ बीडीओ श्रुति ने प्रसव व बन्ध्याकरण कराने आई महिला से पूछा चाल। 

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/आज दिनांक 1 फरवरी 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी खानपुर सुश्री श्रुति ने अचानक पहुंचकर गर्भवती महिलाओं जो प्रसव के लिए अस्पताल में आई महिलाओ के बीच कंबल वितरण किया।तथा उनके साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश रंजन,प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक श्रीमती वीणा कुमारी,प्रखंड अनुश्रवण पदाधिकारी  अनिल कुमार सिंह,ICN इंचार्ज ग्रेड ए श्रीमती पुष्पा कुमारी,एएनएम श्रीमती संध्या कुमारी,फैमिली प्लानिंग काउंसलर श्रीमती संगीता कुमारी,हॉस्पिटल केयरटेकर और गार्ड शिव शंकर एवं गार्ड मनोज कुमार सिंह मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

वही बताते चले कि प्रखंड विकास पदाधिकारी खानपुर सुश्री श्रुति ने कम्बल वितरण के बाद सभी गर्भवती महिलाओं से और परिवार नियोजन बंध्याकरण कराए हुए अन्य महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा और अस्पताल में मिल रही सभी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।तथा

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति ने एक गर्भवती महिला से हाल चाल पूछने पहुँची अस्पताल उसी क्रम में एक बच्चे को जन्म दे दिया था। उसका भी हाल-चाल पूछते हुए उसे भी एक कंबल दिया। और व्हीलचेयर से उसे प्रसव कक्ष में ले जाते समय उपस्थित एएनएम संध्या कुमारी से इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कही।

वही अचानक सामुदायिक केंद्र खानपुर पहुंचकर इस ठंड के मौसम में कंबल वितरण करने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राणा नितेश कुमार सिंह ने हर्ष के साथ प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी सुश्री श्रुति को आभार प्रकट किया।वही आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में 18 महिलाओं ने अपना बंध्याकरण कराई है।जिसे सरकार के द्वारा अधिकृत संस्था एफआरएचएस की टीम ने किया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article