भागलपुर: पितृ मोक्ष अमावस्या पर भागलपुर भाजपा परिवार ने सामूहिक तर्पण कराया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

पितृ मोक्ष अमावस्या पर भागलपुर भाजपा परिवार ने सामूहिक तर्पण कराया:-

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: आज भाजपा भागलपुर के द्वारा सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर बाबा बुढ़ानाथ मंदिर स्थित मां गंगा तट पर देश के शहीदों, महापुरुषों, संघ परिवार के दिवंगत प्रचारकों, स्वयंसेवकों और भाजपा के दिवंगत नेताओं,कार्यकर्ताओं,आपदा, महामारी,ब्रह्मलीन संतो और आतंकी हमलों में दिवंगत हुए निर्दोष नागरिको,असमय काल के गाल में समाएं बेसहारा, गरीब, ज्ञात/ अज्ञात मृत दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्धपक्ष विधि विधान से तर्पण का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

सामूहिक श्राद्ध तर्पण आचार्य पं. चंद्रकांत पंडित (टुन्ना पंडित ) ने विधिविधान से सम्पन्ना कराया।
सामूहिक तर्पण जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष उमाशंकर, महामंत्री अभय घोष सोनू एवं जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा के द्वारा किया गया।

 

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भारतीय परम्परा में सकल लोक मंगल के लिए तर्पण अनुष्ठान का विशेष महत्व है। समाज के लिये जो जिए, उनके प्रति हमारा दायित्व है वह पूरा कर रहें है ऐसे महान व्यक्तियों की आत्मा हमे सुपंथ पर ईमानदारी से जन सेवा, समाज सेवा ,राष्ट्र सेवा करने का सामर्थ्य और शक्ति दे यह हमनें पुरखो का तर्पण कर उनका स्मरण करते हुए उनसे कृपा बरसाने का आव्हान किया। जो व्यक्ति आर्थिक अभाव में अपने दिवंगत परिजनों का श्राद्ध नहीं कर पाते उनका एवं समस्त भूली बिसरी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए किया गया।

 

इस अवसर पर योगेश पांडेय, मनीष दास, राजेश टंडन, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, प्रकाश साह,सुबोध सिंह चंदेल,गुंजन झा,अभिनव झा आदि उपस्थित हुए।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article