भागलपुर: पुलिस ने 3.4148 कि0ग्रा0 गांजा बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। रविवार को भागलपुर पुलिस ने 3.4148 कि0ग्रा0 गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।शनिवार को पीरपैंती थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध गांजा की तस्करी की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक के मिली।तत्तपश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शेरमारी बाजार से 3.4148 कि0ग्रा0 गांजा अवैध गांजा के साथ 01 महिला एवं 01 पुरूष को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पीरपैंती थाना में कांड दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी में गांजा-3.4148 कि०ग्रा०,मोबाईल-02 को जप्त किया गया।वही गिरफ्तार व्यक्ति में राजेश कु० साह पिता स्व० माणिक चंद साह अमरोहा
तमन्ना खातून पिता स्व० शेख शहजाद ईटवा, दोनों थाना-मेहरमा, गोड्डा (झारखंड) को गिरफ्तार किया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव के नेतृत्व में छापेमारी दल में
पु०अ०नि० नीरज कुमार, थानाध्यक्ष, पीरपैंती थाना।
पु०नि० रंजीत कु० रजक, प्रभारी, डी०आई०यू० शाखा , पु०अ०नि० विक्रम कुमार, पीरपैंती थाना, पु०अ०नि० सुशील राज, डी०आई०यू० शाखा , सिपाही-बच्चन राम, सिपाही अभिमन्यू कु० सिंह, सिपाही-रजनीश कुमार,सशस्त्र बल पीरपैंती थाना शामिल थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article