भागलपुर:सन्हौला थाना की में पूजा समिति के साथ वार्ता हो चुकी है, स्थिति शांतिपूर्ण है

BHAGALPUR DESK
- Sponsored Ads-

अफवाहों पर ध्यान ना दें, शांति व्यवस्था बनाए रखें- जिला प्रशासन
भागलपुर,बिहार न्यूज़ लाईव। रविवार को भागलपुर पुलिस जिला अंतर्गत सन्हौला थाना से 300 मीटर की दूरी पर अवस्थित दुर्गा मंदिर में घटित घटना के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव द्वारा बताया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में घुस कर दुर्गा जी के संगमरमर की प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है।

 

अभियुक्त विक्षिप्त पाया गया है।इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी एवं पूजा समिति के साथ वार्ता हो चुकी है। पुजारी के द्वारा बताया गया कि एक ही व्यक्ति के द्वारा मंदिर में प्रवेश किया गया था। प्रशासन के द्वारा मंदिर के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जाएगा और यदि इसमें दूसरे व्यक्ति भी पाए जाते हैं तो पूजा समिति के समक्ष फुटेज को रखकर उसकी पहचान की जाएगी।

- Sponsored Ads-

 

थाना परिसर में स्थानीय लोगों एवं पूजा समिति से वार्ता के क्रम में कुछ बाहरी लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने का प्रयास किया गया।जिसे सन्हौला थाना द्वारा तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया।गोली चलने की घटना पूर्णत निराधार एवं तथ्य से परे है। स्थिति पूर्णतया शांतिपूर्ण है।वही घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव, स्थानीय थानाध्यक्ष,अंचल निरीक्षक मौजूद हैं। स्थिति शांतिपूर्ण है।

जिला प्रशासन, भागलपुर लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती है।

- Sponsored Ads-

Share This Article