भागलपुर:मन की बात के 102वें एपिसोड में मोदी जी ने दिया ये खास संदेश जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रगाढ़ करता है :- संतोष साह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। रविवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 102वीं कड़ी को पुरे भागलपुर जिला में उत्सव के रूप में सुना।इसकी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की मन की बात सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन हमें नए-नए अवसरों के सृजन के साथ ही नए-नए प्रयासों हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। मन की बात में आत्म निर्भर भारत ,पर्यावरण संरक्षण,खेल में बढ़ती सहभागीता के प्रति उल्लेखनीय योगदान से देश गौरवांवित हो रहा है।

मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी देवब्रत घोष ने कहा की प्रधानमंत्री हमेशा देश का विकास और विश्व मे ऊँचा स्थान य़े ही लक्ष्य में प्रधानमंत्री लगे रहते है।मोदी के मन की बात सभी देश वासियों को नई नई जानकारी तो देती ही है साथ ही साथ नई प्रेरणा भी मिलती है।भागलपुर जिला के सभी पदाधिकारीगण,मंच -मोर्चा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्रो प्रभारी सहित सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम क़ो सुनकर प्रधानमंत्री के विचारों का आत्मसात किया।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-

Share This Article