अररिया: भरगामा गोविन्दपुर मुख्य मार्ग घंटों रहा जाम

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव ओरिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह. / अररिया. शुक्रवार को भरगामा थाना क्षेत्र के पैकपार पंचायत वार्ड 05 स्थित गोदाम में झारु लगा रही 35 वर्षीय महिला रेहाना खातून की मौत मकई के बोड़ा के निचे दब जाने से हो गई।

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने भरगामा गोविन्दपुर मुख्य मार्ग जाम कर घंटों प्रर्दशन किया। भरगामा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने भरगामा थाना पुलिस को मृतक महिला का शव नहीं दिया। भरगामा गोविन्दपुर मार्ग घंटों जाम रहने से चार पहिया दो पहिया वाहन की लंबी कतार लग गई।

- Sponsored Ads-

 

घटना के संन्दर्भ में बताया जा रहा है कि पैकपार पंचायत वार्ड 05 में भरगामा गोविन्दपुर मुख्य मार्ग पैकपार मुस्लिम टोला विद्यालय के समीप जागेश्वरी गैस एजेंसी के मालिक का गोदाम में पैकपार वार्ड 05 निवासी स्वo सिराज की पत्नी रेहाना खातून झारू लगा रही थी। बताया जा रहा है झारू लगाने के क्रम में रेहाना खातून के उपर मकई का बोड़ा गिर गया। मकई के बोड़ा के निचे रेहाना खातून दब गई। बताया जा रहा है मकई के बोड़ा के निचे दब जाने से रेहाना खातून का मौत मौके पर हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने भरगामा गोविन्दपुर मुख्य मार्ग घंटों जाम कर प्रर्दशन किया।

 

लोगों के समझाने बुझाने के बाद मुख्य मार्ग से जाम हटाया गया। काफी मशक्कत करने के बाद भी आक्रोशित ग्रामीणों ने भरगामा थाना पुलिस को शव नहीं दिया। घटना के संन्दर्भ में भरगामा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार का कहना है आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article