अररिया: भू विवाद में गोली लगने से हुई दो लोगो की मौत…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज लाईव  भरगामा. (अररिया) डेस्क:  

भरगामा. (अररिया) रविवार को भू विवाद में गोली लगने से हुई दो लोगो की मौत के बाद से रघुनाथपुर गोठ पुलिस छावनी में तब्दील रहा। घटना के तत्काल बाद ही भरगामा थाना के पिटी सी गौरीशंकर यादव,स अ नि शबनम,प्रभारी थानेदार अजीत चौधरी,संजय सिंह,सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले का जायजा लिया। वहीं रानीगंज समेत अन्य थाना के पुलिस भी रघुनाथपुर गोठ में कैंप किए हुए है।

- Sponsored Ads-

 

रघुनाथपुर गोठ के बहियार में हुए गोलीबारी की घटना के बाद भरगामा पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़ तोड़ छापामारी की। हालांकि बताया गया कि मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गए। पुलिस ने जालेश्वर यादव,परमेश्वरी यादव समेत अन्य आरोपियों के घर में छापामारी की। लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की बात बताई गई।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article