भागलपुर: उपमुखिया पद पर बीबी सगुफता यासमिन निर्विरोध हई निर्वाचित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर  सुल्तानगंज प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम के माध्यम से शपथ ग्रहण सह उपमुखिया का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुल्तानगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने नव निर्वाचित उपमुखिया को पद एवं शपथ दिलाया।

 

अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन पंचायत में उप मुखिया पद पर बीबी सगुफता यासमिन निर्विरोध हई निर्वाचित हुई। जो वार्ड संख्या 6 सदस्या है। बीबी सगुफता के उपमुखिया पद पर निर्वाचित होने पर अकबरनगर में विजय जुलूस व एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाई बाँटी।

- Sponsored Ads-

 

आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव पारित करने वाले पक्ष की जीत हुई। बता दे कि 5 जनवरी को पंचायत के 9 वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया प्रभाकर कुमार सिंह के कार्य पर नाराजगी जताते हुए अविश्वास लगाया था। जिसमे 19 जनवरी को मुखिया खुशबू रानी ने बैठक आयोजित की थी। लेकिन इसके एक दिन पूर्व ही प्रभाकर कुमार सिंह अपने पद से त्याग दे दिया। वही शुक्रवार को चुनाव के बाद विपक्षी खेमा ने जीत दर्ज की। बधाई देने वालो में परवीन बानो, मिनहाज खान, प्रियंका कुमारी, अंकित कुमार आनंद, पंकज कुमार, नसीमा खातून, काजल परवीन, मु. कमरान आदि लोग मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article