अररिया: बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा… निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरा,नौ मजदूरों के दबने की खबर,एक की मौत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क:   विशेष संवाददाता अंकित सिंह। बिहार के सुपौल के बकौर में शुक्रवार सुबह एक पुल का गार्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 153 और 154 नम्बर पिलर का गार्टर गिरा है। इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर बताई जा रही है। वहीं एक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी डीएम कौशल कुमार ने खुद दी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं। दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत का सबसे बड़ा पुल बन रहा था

- Sponsored Ads-

दरअसल,भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बकौर से भेजा के बीच कोसी नदी पर करीब 1200 करोड़ की लागत से भारत का सबसे लंबा पुल बनाया जा रहा है। जिसे दिसंबर 2024 तक बन जाना है। लेकिन शुक्रवार के सुबह को 7:00 बजे इसके पिलर संख्या 153 और 154 पिलर के पास इसका सेग्मेंट गिर गया।कोसी नदी पर बन रहे इस पुल को ट्रांसरेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड बना रही है। इस पुल का निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 5 पैकेजों में बन रहा है। इन्हीं में से एक पैकेज में इस पुल का निर्माण शामिल है।

सामरिक दृष्टिकोण से भी यह पुल बहुत अहम है।

नेपाल,बांग्लादेश और भूटान के साथ उत्तर-पूर्व के राज्य इससे जुड़ जाएंगे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर भी आने-जाने में काफी आसानी होगी। दो लेन पुल एनएच 527 ए पर मधुबनी के भेजा और सुपौल के बकौर के बीच करीब 13.3 किमी की लंबाई में इस पुल का निर्माण हो रहा है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article