बिहार बंद का खानपुर में दिखा असर,जगह जगह सड़क जाम,सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

।अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/बिहार बन्द का खानपुर प्रखंड क्षेत्र में दिखा असर।बताते चले कि दरभंगा में महागठबंधन पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया गया है, इसको लेकर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए है ।

खानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौंक चौराहों सहित इलमासनगर बाजार में जमकर प्रदर्शन किया।वहीं बिहार बंद को सफल बनाए जाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा की अगुआई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर सड़क जाम कर लोगो से बिहार बंद की अपील की।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह इंडिया गठबंधन द्वारा प्रधानमंत्री के मां को अपमानित किया गया था।जिससे पूरे बिहार के लोग शर्मशार है।और आने वाले समय में बिहार विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति द्वारा महागठबंधन की सत्ता से आंशिक भागीदारी से भी बेदखल किए जाने की बात कही है।

- Sponsored Ads-

बिहार बंद को लेकर इलमासगर में खासा असर देखने को मिला।जहां लोग सड़क पर उतर जगह जगह सड़क जाम राहुल तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।हालांकि इलमासनगर में जदयू व के रालोजपा के कार्यकर्ता बंदी में नगण्य दिखे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बम भोला सिंह,अजय कुशवाहा,सुनील झा,अशोक राम ,पवन जायसवाल,प्रवक्ता धीरज राम,अजय सहनी,उमेश प्रसाद सिंह,पप्पू झा,इमरान हाशमी,रंजीत महतो,दिनेश महतो,राजाराम महतो,रिजवान हाशमी,सत्यम कुमार सिंह,भोला सहनी,राहुल गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article