समस्तीपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 अमित कुमार गुप्ता,समस्तीपुर/ रोसरा, बिहार न्यूज़ लाइव। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा विधानसभा सभा शीतकालीन सत्र के दरम्यान अपने संम्बोधन में महिलाओं पर जनसंख्या नियंत्रण के सवाल पर अभद्र टिप्पणी के बिरुद्ध भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा नगर मंडल के द्वारा नन्द चौक पर अपराह्न 2 बजे नगर मंत्री किरण झा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया |

 

पुतला दहन के उपरांत प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा बिहार प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल अध्यक्ष अनिस राज ने कहा हमारा भारत देश सनातन संस्कृति प्रधान है।महिलाओं को शक्ति स्वरुपा मानते हुए हर रुप में उनका सम्मान करते हैं लेकिन देवी स्वरुपा माँ, बहनों पर अपने संम्बोधन में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा अभद्र टिप्पणी करना मानसिक दिवालियेपन का शिकार बताया |

- Sponsored Ads-

 

वही महिला नेत्री प्रभा मालाकार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के द्वारा महिलाओं को 33℅ आरक्षण देकर सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में संम्बोधन के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर किचड़ उछालने का कार्य कर रहे है| पुतला दहन में कार्यकर्ताओं के द्वारा नितीश कुमार शर्म करो, बिहार की निर्लज्ज सरकार हाय हाय, मुख्यमंत्री इस्तिफा दो गगन भेदी नारों के साथ पुतला दहन किया |

 

उक्त कार्यक्रम में अमित शांडिल्य, राजेश साह, सुन्दरम सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार झा विश्वनाथ झा, मदन मोहन झा, अनिल झा, धीरेंद्र, पप्पू,पंकज मंडल, अनीश कुशवाहा,कपिल ठाकुर,लखिनदर पासवान, अभिषेक झा, राजेश कुमार झा, छोटू कुमार, प्रवीण साहनी, उषा देवी, सुधा देवी, आशा देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, गीता देवी, नूतन देवी सहित सैकड़ो महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे|

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article