जयपुर: धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में आई भाजपा….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क: /(हरिप्रसाद शर्मा) प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, यह भाजपा सरकार तानाशाह सरकार है। लोकतंत्र को खत्म कर देगी। 10 साल हो गए मोदी सरकार को बने, जो वादे किए एक भी पूरा नहीं किया। बात चाहे महंगाई बेरोजगारी कम करने की हो या किसानों की आय दोगुनी करने की हो, हर मामले में फेल हुए। केवल धार्मिक उन्माद फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करना, तानाशाही करना,डराना-धमकाना और नफरत फैलाना इसी आधार पर यह चुनाव जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा झुंझुनूं में आयोजित लोकसभा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने मोदी सरकार से अब हिसाब मांगना शुरू कर दिया है।

10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे देश की प्रगति हो। राज्य में पांच साल हमारी सरकार थी, दुनिया भर की योजनाएं लेकर आए थे। 10 साल मनमोहन की सरकार थी। राइट-टू-एजुकेशन राइट-टू-फूड और मनरेगा समेत कई योजनाएं लाए। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कार्य योजना बनाई थी। जीडीपी को अर्स से फर्श पर पहुंचा, उनके कार्यकाल में हर क्षेत्र में काम हुए। लेकिन अब केंद्र सरकार धार्मिक उन्माद फैलाने की बात करती है।

- Sponsored Ads-

डोटासरा ने कहा, दो महीने पहले जब चुनाव प्रचार था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार आकर पेपर लीक का मुद्दा उठा रहे थे। राजस्थान में आरपीएससी भंग का मुद्दा उठाया था। लाल डायरी का मुद्दा उठाया, महिलाओं के साथ अत्याचार की बात कर रहे थे। लेकिन अब सरकार बन गई तो उन बातों पर चर्चा होनी ही बंद हो गई। लोगों को भ्रमित कर सकते हैं , अब लोग पूछ रहे हैं जो बात कर रहे थे उसका क्या हुआ। आरपीएससी भंग की बात कर रहे थे, पेपर माफियाओं के ऊपर कानून हम लेकर आए, आज वही केंद्र में बिल लेकर आए हैं। लेकिन हम तो पहले ही कह रहे थे, यह एक स्टेट की समस्या नहीं है। बल्कि पूरे देश की समस्या है। केंद्र सरकार को कानून लेकर आना चाहिए था, ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो, तब नहीं माने अब लेकर आए।

राजेंद्र राठौड़ और सीपी जोशी ने कहा था कि हमारी सरकार बनते ही आरपीएससी के मौजूदा स्वरूप को भंग कर देंगे। लेकिन नहीं किया, दो महीने पहले इनका षड्यंत्र नहीं बना। पर्ची से मुख्यमंत्री बना, कार्य योजना 100 दिन हो गए नहीं बनी, कोई काम नहीं हुए, उनके मंत्री अलग बयान दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि हम पाठ्यक्रम में बदलाव कर देंगे। यह कांग्रेस का पाठ्यक्रम है, यह हमारे शिक्षा मंत्री हैं, जिनको यही नहीं पता राजस्थान एनसीईआरटी पाठ्यक्रम चलता है। भारत सरकार का उपक्रम है, जो पाठ्यक्रम बनाता है।

यह सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाकर वोटो की फसल काटने की बात कर रहे हैं। दो महीने हो गए कुछ नहीं किया। साफ कह दिया है कि किसानों को कर्ज नहीं मिलना चाहिए, मिल गया तो उसका माफ नहीं होना चाहिए। यह बात खुद कृषि मंत्री कह रहे हैं कि उनकी अधिकारी नहीं मान रहे हैं पता नहीं कहां से पर्ची आ रही है, कहां से फैसले हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। नेताओं ने खुद को बड़ा समझ लिया है। इसलिए कार्यकर्ता दूर होते जा रहे हैं। यह परिपाटी खत्म करनी होगी, सबको एकजुट होना होगा तभी चुनाव जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राम को सिर्फ अपना ही बता रही है। जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी तो उनके मुंह में राम ही सब निकला था। नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर गांधीजी की हत्या की थी। कांग्रेस का भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा और आरएसएस के किसी भी नेता का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं है।

इस दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, खानुखा बुधवाली, झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र सिंह ओला सूरजगढ़ विधायक सरवन कुमार, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, पिलानी विधायक पीतम सिंह काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी और बड़ी संख्या में कांग्रेस के पूर्व विधायक व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article