भाजपा प्रत्याशी रावत ने भरा नामांकन
* रावत समर्थकों के साथ फार्म दाखिल किया
पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पुष्कर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरा है ।
बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: भाजपा प्रत्याशी सुरेश रावत ने सैकड़ो समर्थको के साथ नामांकन पत्र किया दाखिल*
भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत शनिवार को अपने सैकड़ो समर्थको के साथ मुहूर्त के अनुसार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इससे पहले पुष्कर के रामस्नेही मैरिज गार्डन से रिटर्निंग कार्यालय तक विधायक रावत अपने समर्थकों के साथ नामांकन रैली निकाली तथा पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना की । सुबह से ही विधायक सुरेशसिंह रावत के सैकड़ो समर्थक रामसनेही गार्डन में इकट्ठा होना शुरू हो गए ।भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत के पुष्कर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया । जुलूस के साथ में पवित्र सरोवर पहुंचकर पूजा अर्चना कर जुलूस के रूप में ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करने उपखंड अधिकारी कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के यहाँ पहुँचे । जहां रावत ने अपना नामांकन को प्रस्तुत किया ।
रावत का फूलों से ज़बरदस्त स्वागत किया गया ।इस दौरान उनके साथ भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा , मंडल महामंत्री अरूण वैष्णव, रावत समाज के लोगों सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद थे। रावत की रैली में गाड़ियों का रैला था, जिसकी वजह से अजमेर पुष्कर रास्ता जाम हो गया । भाजपा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे । रावत का जेसीबी मशीन में फूलों से ज़बरदस्त स्वागत किया है ।
