भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। गुरुवार क़ो भारतीय जनता पार्टी भागलपुर ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती विजयमित्रा मंडल स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा स्थल पर दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में मनाई।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा की शहीद भगत सिंह के अंदर बचपन से ही राष्ट्रीय भक्ति और क्रांतिकारी गुण थे इसी सोच को लेकर भाजपा और उसके कार्यकर्ता देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करते शहीद भगत सिंह की सोच के साथ ही हुए आगे बढ़ रहे हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा की शहीद भगत सिंह को याद करते हुए बताया कि हम सभी उनके कर्जदार हैं
क्योकि उनके द्वारा देश को आजाद कराने की लड़ाई में उनके बलिदान और हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज हम सभी आजाद भारत में जी रहे हैं।भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने कहा की युवा सरदार भगत सिंह से प्रेरणा लेकर देश के लिए खड़े नहीं होंगे तब तक कोई देश समृद्धशाली नहीं होगा।
जिला महामंत्री योगेश पांडेय ने कहा कि अगर आज हम भारत में आजादी से जी रहे हैं तो यह सब शहीद ए आजम भगत सिंह जी की कृपा है जिनके बलिदान के कारण ही आज भारत आजाद है।
विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी ने कहा की आज हम उन सभी क्रांतिवीरों के और शहीद भगत सिंह जी के आभारी हैं वह सदैव हमारे ह्रदय में जीवित रहेंगे।इस अवसर पर रोशन सिंह,राजेश टंडन,ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,प्रवक्ता विनोद सिन्हा,चंदन ठाकुर,अमरदीप साह,सोमनाथ शर्मा,नंदकिशोर हरि,रितेश घोष,राहुल तोमर,जयदीप दत्ता,अनुपलाल साह,गौरव सिन्हा,मनीष कश्यप,गुड़िया वर्मा,संजीव गुप्ता, अमित आर्यन उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।