भागलपुर: भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अभियान हेतु विधानसभा स्तर पर प्रभारी एवं संयोजक की जिम्मेदारी सौंप

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के निम्नलिखित पदाधिकारी को नारी शक्ति वंदन अभियान हेतु विधानसभा स्तर पर प्रभारी एवं संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने बताया की इस अभियान के प्रभारी एवं संयोजक अपने विधानसभा स्तर पर प्रदेश द्वारा निर्देशित 25 सदस्यों की समिति निर्माण कर अभियान के आगामी कार्यक्रम को जल्द प्रारंभ करेंगे।

- Sponsored Ads-

वही भागलपुर प्रभारी राजेश टंडन एवं संयोजक अंजना प्रकाश को बनाया गया।कहलगांव प्रभारी गोपाल चौधरी , संयोजक खुशबू कुमारी को जिम्मेदारी दी गई। पीरपैंती प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह व संयोजक ललिता देवी को बनाया गया।

 

जबकि नाथनगर प्रभारी विनोद सिन्हा एवं संयोजक सुनीता गोस्वामी को दी थी। सुल्तानगंज प्रभारी सुबोध सिंह और संयोजक अलका चौधरी क़ो जिम्मेदारी सौपी गयी है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article