भागलपुर: भाजपा ने रक्षा सूत्र बांध राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प राष्ट्र रक्षा संकल्प के समान कोई पुण्य नहींः संतोष

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। गुरुवार क़ो भारतीय संस्कृति का पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर गोपाल साह ठाकुरवाड़ी भाभाशाह चौक पर भाजपा भागलपुर के द्वारा राष्ट्र रक्षा सूत्र एक दूसरे क़ो बांधकर संकल्प लिया।इसकी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई बहनों का ही त्योहार नहीं है,बल्कि राष्ट्र रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करनेवाला भी पर्व है। राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लेने के समान कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं है।वरिष्ठ कार्यकर्ता निरंजन साह ने कहा की अपनी मातृभूमि और राष्ट्र की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और आज रक्षा-बंधन के दिन हम इस पुनीत संकल्प को पूर्ण करेगें।

- Sponsored Ads-

 

प्रकृति की सभ्यता व संस्कृति की रक्षा,पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छ भारत सुन्दर भारत,धर्म व संस्कारों की रक्षा,असहाय दुर्बलों व माता बहनों की रक्षार्थ रक्षा बन्धन त्यौहार को राष्ट्र संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंजना प्रकाश,मनीष दास,राजेश टंडन,स्वेता सुमन,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा,अमरदीप साह,आशीष सिंह,वार्ड पार्षद अश्वनी जोशी मौन्टी,रिंकू वर्मा,ओमप्रकाश मंडल,सुधीर भगत,संजीव गुप्ता,राजेश गोयल,आंनद पासवान,अजय राय उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article