नहीं रहे भाजपा नेता अजीत सिंह, जनप्रतिनिधियों ने प्रकट किया शोक संवेदना

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुष्पम कुमार,उदाकिशुनगंज(मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत के स्व.विरेन्द्र नारायण सिंह का ज्येष्ठ पुत्र,अजय व संजय सिंह के बड़े भैया भाजपा किसान मोर्चा के भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उम्र करीब-65 वर्ष के मंगलवार को दिन के करीब सवा 12 बजे लंबी बिमारी के कारण गांव में असामयिक निधन हो गया।

इस दुःख की घड़ी में भाजपा मधेपुरा जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा एवं मधेपुरा जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,उदाकिशुनगंज के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य अजीत सिंह,अशोक सिंह एवं पंचायती राज के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के साथ अन्य ने अजय सिंह, संजय सिंह उनके एकलौता पुत्र अभिनव कुमार सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा उन्हें सांत्वना भी दी।इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, मुन्ना प्रसाद सिंह,रोहित सिंह,गौतम सिंह,हीरा प्रसाद सिंह,रतनदेव सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment