अजमेर: भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर की कार्यशालाएँ….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)पुष्कर शहर भाजपा द्वारा सभी 12 बूथों पर शनिवार को सदस्यता अभियान की कार्यशालाएं आयोजित की गई। भाजपा अजमेर देहात के जिला उपाध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर ने सभी बूथों पर प्रवास कर कार्यशालाओं में सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।

 

यह जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी ने बताया कि मुख्य वक्ता भेरुलाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर होने जा रही है।पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का है।यह सदस्यता अभियान 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक चलेगा। पुष्कर में अलग-अलग स्थानों पर बूथों का आयोजन किया गया ।

- Sponsored Ads-

 

 

भाटी ने विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजमेर देहात भेरुलाल गुर्जर,पालिकाध्यक्ष कमल पाठक,उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि,भाजपा अजमेर देहात उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाराशर,वेद प्रकाश पाराशर,मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी,मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक रोहन बाकोलिया,संदीप पाराशर,अशोक पाराशर,कमल पाराशर(जैकी),मदनमस्त पाराशर,पवन शर्मा,गोविन्द शर्मा,लखन पाराशर(डिप्टी),कमल रामावत,निर्मल पाराशर,मुकेश जाखेटीया,भुवनेश पाठक,हेमराज तेजी,लक्ष्मी देवी पाराशर,मनीष सोनी,घनश्याम भाटी,मुकेश कुमावत,महेंद्र सिंह खंगारोत,धर्मेन्द्र नागोरा,विष्णु सैन,शम्भू चौहान,धीरज जादम,मधुसूदन भाऊ,संदीप पाठक,पवन जोशी,लाभांशु वैष्णव,महेश सैन,महावीर कुमावत,हरीश धौलपुरिया,प्रेमचंद पाराशर,विकास पाराशर,कमल सोनी,नाना पाराशर,गिरधर पाराशर,कुलदीप पाराशर,सुरेश नागौरा,लक्ष्मीकांत गौड़,मुकेश देवड़ा,खुशाल खाटव,गजेन्द्र बाकोलिया,जगदीश सिकाया,ओम प्रकाश चांदावत,कैलाश उदय,हरीश परसोया,दिनेश पाटोदिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article