अजमेर: चंद्रयान मिशन -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर भाजपाईयों ने ख़ुशियाँ मनाई ….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*भाजपाईयों ने पूजा सरोवर

*तीर्थपुरोहितों को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी की
बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) चंद्रयान मिशन -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर भाजपाईयों ने खुशी इज़हार करते हुए सरोवर का दुग्धाभिषेक किया तथा तीर्थपुरोहितों में मिठाई वितरण कर आतिशबाजी की गई ।
बुधवार को चंद्रयान के सफल लैंडिंग के जश्न पूरा भारत मनाया गया ।गुरूवार को पवित्र पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपाईयों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र सरोवर का पूजन एवं दुग्धाभिषेक कर खुशी व्यक्त करते हुए देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की कामना की।इसके बाद भाजपा नेताओं ने तीर्थ पुरोहितों को मिठाई खिलाई गई साथ ही आतिशबाजी की। इस कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरजनारायण पाराशर, भाजपा नेता ओमप्रकाश पाराशर, राजेन्द्र महावर, जितेन्द्र सिंह नौसल, महेन्द्र सिंह रावत, मनीष सोनी, राकेश पाराशर, मधुसुदन भाऊ, जयकुमार पाराशर, ऋषि भाटी, अनिरूद टेलर, बोम पाराशर, मदनमस्त पाराशर, गिरीराज पाराशर, दीपक पाराशर, राहुल पाराशर आदि शामिल हुए ।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-

Share This Article