भागलपुर: इंग्लिश चिचरौंन में भाजपाइयों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर :थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन पंचायत में भारतीय जनता पार्टी उत्तरी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत कुमार के अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान का शुरुआत हुई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा कि जिस तरह बिहार सरकार लाठी-डंडे और गोली पर उतारू हो गए हैं यह बिहार के लिए निंदनीय है विगत 13 जुलाई को जिस तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी डंडे बरसाए। इसी क्रम में पार्टी के कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु हो गई।

- Sponsored Ads-

 

आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 लोकसभा सीट भाजपा को जीता कर फिर से देश में मोदी सरकार बना कर देंगे। वही जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा 17 सौ करोड़ की राशि से बना रहे सुल्तानगंज अगवानी पुल हवा में गिरने लगा। वहीं जिला महामंत्री योगेश पांडे, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया झा, विधानसभा प्रभारी सुबोध मिश्रा, मंडल महामंत्री रिंकू सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, कन्हैया सिंह, विपिन सिंह सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article