भागलपुर: भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहुँचे भागलपुर किया कार्यकर्ता को संबोधित ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव। मंगलवार को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भागलपुर पहुंचें। कार्यकर्ता को संबोधित किया । भाजपा की नीतियों को बारे में बताया।

 

प्रदेश अध्यक्ष की भव्य स्वागत के लिए विभिन्न जगहों पर बैनर पोस्टर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया था। भागलपुर पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष का सभी सैकड़ों कार्यकर्ता ने स्वागत किया।भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चाैधरी पहली बार मंगलवार क़ो भागलपुर पहुंचें। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन की। सम्राट चौधरी के आगमन काे देखते हुए पूरे शहर में तोरण द्वार व पार्टी का झंडा लगाया गया था।। प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और परंपरागत रूप से ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी की गई।

- Sponsored Ads-

नवगछिया से भागलपुर यहां आने के क्रम में वीर कुंवरसिंह चौक से ही दर्जनों जगह पर शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

 

जबकि समापन आनंदराम स्कूल पर सम्बोधन से हुआ जिसमे कार्यकर्ता शामिल होंगे।इसके बाद शाम में बाबा बूढानाथ महादेव मंदिर में दर्शन व पूजन किया।जिला पार्टी कार्यालय जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बाद जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित मंच मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ बैठक किये।
रात्रि में बृन्दावन में शहर के समाजिक संस्था के द्वारा अभिनन्दन कार्यक्रम में सम्मालित हुए

आज सुबह 8 बजे संत महर्षि मेही आश्रम में दर्शन करने के बाद गौशाला में गौ पूजन के साथ पत्रकार वार्ता करेंगे।इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सैयद शहनवाज़ हुसैन,प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा,प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी,भागलपुर के सभी विधान परिषद सदस्य,विधायक सहित जिला के सभी पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, सभी मंच मोर्चा की अध्यक्ष उपस्थित रहें।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article