सारण: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का मशरक में हुआ भव्य स्वागत…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण  डेस्क:  बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पटना से मशरक होते हुए सिवान जाने के क्रम में मशरक बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के समीप भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक अंग वस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

 

पत्रकारों के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने पटना में भाजपा पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पर पुलिस प्रशासन के द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना को दुर्भग्यपूर्ण बताया । सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता बिहार सरकार की बर्बरतापूर्ण व्यवहार की जवाब अवश्य देगी, बिहार की जनता चाचा भतीजा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। स्वागत करते समय मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार सिंह, भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विजय आई टी आई के डायरेक्टर पप्पू सिंह सिग्रीवाल,

- Sponsored Ads-

 

भाजपा जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी सिंह, भाजपा जिला युवा मोर्चा मंत्री धीरज कुमार सिंह, दुर्गेश गुप्ता,मशरक उत्तरी मंडल अध्यक्ष सागर राय, बीरबल कुशवाहा, रमेश सिंह, पृथ्वी नाथ तिवारी, डॉक्टर मुतुजा अंसारी,मनी सिंह,भोला ठाकुर, विकेश कुमार सिंह, अतुल पांडेय, रजनीश कुमार पांडेय, संतोष परमार,जितेंद्र तिवारी, अखिलेश राम, डॉ सुमन, नंदन ओझा, संजय सिंह कुशवाहा, भृगुनाथ तिवारी, संजय तिवारी सहित काफी संख्या में भाजपा पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article