सारण: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का मशरक में हुआ भव्य स्वागत, समर्थकों द्वारा सिक्के से तौला गया..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  मशरक प्रखंड के राजापट्टी गोलंबर अम्बेडकर चौक के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रविदास समाज द्वारा उनका सम्मान सिक्कों से तौल कर किया गया। पटना से गोपालगंज जाने के क्रम में राजापट्टी गोलंबर के पास हेलिकॉप्टर से उतरे सम्राट चौधरी ने सबसे पहले डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन की पार्टियां भाजपा पार्टी को दलित समाज का शुभचिंतक नहीं मानती। लेकिन मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि जिस समय डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर जी संविधान की रचना कर रहे थे उस समय भाजपा पार्टी के संस्थापक सदस्य व जनसंघ के नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उनके साथ उनके समर्थन में कदम से कदम मिलाकर खड़े थे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री माननीय पलटू राम नीतीश कुमार जी को भी भाजपा पार्टी 5 वार मुख्यमंत्री बनाने का काम किया परिणाम जनता के सामने है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जदयू मुक्त बिहार बनाने का आह्वान किया।

- Sponsored Ads-

 

मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता व बिहार प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, विरोधी दल के मुख्य सचेतक तरैया विधायक जनक सिंह, पूर्व सांसद जनक राम, सारण जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह, सिवान लोकसभा के प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, सारण जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी , जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी सिंह, मंडल अध्यक्ष सागर राय, मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, समाजसेवी प्रशांत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया ललन मांझी, अखिलेश राम, राकेश सिंह महंत, समाजसेवी राजीव कुमार सिंह सहित अन्य थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article