मधेपुरा। भाजपा ने निकाला मोटर साइकिल जुलूस,लगे नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे

C.K.JHA
By C.K.JHA
- Sponsored Ads-

🔴 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल बेमिसाल के तहत भाजपा ने निकाला मोटर साइकिल जुलूस।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/ उदाकिशुनगंज।

- Sponsored Ads-

भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के तत्वावधान में भाजयुमो द्वारा उदाकिशुनगंज में मोटर साइकिल जुलूस शनिवार को शाम पांच बजे निकाला गया।

 

मोटर साइकिल जुलूस भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही केन्द्र  सरकार की 9 साल बेमिसाल के तहत भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे के साथ उदाकिशुनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप से थाना व प्रखंड होते हुए पूरे क्षेत्र भ्रमण कर पुनः स्वास्थ्य केंद्र के समीप समाप्त किया गया।

उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जुलूस निकालने से पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जुलूस से जुड़े मुख्य पहलुओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए 9 साल बेमिसाल पर चर्चा की गई। बैठक में केन्द्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं और 19 जून सोमवार को उदाकिशुनगंज के राजनंदन कला भवन में 12 बजे दिन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के आगमन पर भी विशेष चर्चा की गई। उन्होंने 19 जून को ज्यादे से ज्यादे संख्या में कार्यकर्ताओं से उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील भी की है।

मोटर साइकिल जुलूस में भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के साथ जिला महामंत्री जटाशंकर, उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल के अध्यक्ष ब्रजेश मंडल, उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ,दक्षिणी मंडल के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शालिग्राम मेहता ,भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह, कुन्दन राय, सत्यनारायण पोद्दार, राजेश निषाद, रमन कुमार झा, मालिक राय,संजय ऋषिदेव, मिस्टर राय, मंटू मुखिया, ज्ञानचंद दास, रामचंद्र राय, बबलू चौधरी, बिनोद शर्मा, विकास साह, सदानंद साह, कुणाल कुमार, कुन्दन कुमार, अंशु मिश्रा सहित दर्जनों भाजपा  कार्यकर्ता शामिल रहे।

- Sponsored Ads-

Share This Article