मधेपुरा। भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक में बूथ पर जोर, की गई आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावी रणनीति पर चर्चा

C.K.JHA
By C.K.JHA
- Sponsored Ads-

गुड्डु कुमार ठाकुर/ उदाकिशुनगंज।

आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल  कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक आज गुरूवार 9 फरवरी को 11 बजे से शुरू की गई। इस बैठक में राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बनाए जाने तथा संगठन की मजबूती  पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की। बैठक में 20 से ज्यादे वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

मंडल अध्यक्ष ने बूथ कमिटी एवं पन्ना प्रमुख बनाए जाने हेतु बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केन्द्र प्रभारी को वोटर लिस्ट के साथ-साथ बूथ कमिटी निर्माण हेतु एक फार्मेट भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिसे 21 फरवरी तक हर हाल में तैयार करना है। जिससे भाजपा बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और लोकसभा तथा राज्य व देश  तक शसक्त होने में कामयाब होंगे।
विधानसभा संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा  “सेवा, संगठन, और समर्पण (सेवा, संगठन और समर्पण)” की भावना के साथ देश में आगे बढ़ रही है। भाजपा की दूसरी बातों में-“विश्व गुरु भारत” में कोविड के खिलाफ ग्लोबल लड़ाई में भारत के योगदान और जी-20 की अध्यक्षता पर भी चर्चा की। तीसरी बातों में “सुशासन पहले”, बेहतर शासन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। अन्य पहल जैसे वंचित, समावेशी और मजबूत भारत को सशक्त बनाना, और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, और दुनिया भर में सनातन धर्म के उदय जैसे सदियों पुराने प्रतीकों का संरक्षण, अन्य विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमें बूथ स्तर से मजबूती दिखानी होगी। जिसमें पन्ना प्रमुख को तैयार कर इसे मजबूत करना होगा।
आलमनगर विधानसभा प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंटू यादव ने उदाकिशुनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की सजगता और इनके कार्यों पर प्रकाश डाला। मंटू यादव ने कहा कि उदाकिशुनगंज में जो आज भाजपा की कारवां है उसके पीछे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविंद कुमार सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आलमनगर में भाजपा की विधायक चाहिए तो संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करना होगा और वोटरलिस्ट के हर एक पन्ने पर एक प्रमुख तथा बूथ स्तर पर इक्कीस  सदस्यों की कमिटी बनानी होगी। इस कार्य के लिए प्रत्येक शक्ति केन्द्र में प्रभारी नियुक्त किया गया है इस कार्य को 21फरवरी तक हर हाल में  पूरा करना है।
आइटी सेल के मंडल संयोजक चंदन कुमार झा ने भाजपा के उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और सदस्यों को सरल एप, नमो एप को डाउनलोड करने तथा  बिहार भाजपा, मधेपुरा भाजपा के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर से जुड़कर लाइक और कमेंट करने तथा माह के अन्त में प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रसारित करने पर प्रकाश डाला। श्री झा ने कहा कि “सरल एप” प्ले स्टोर से अथवा मोबाइल नंबर-7820078200 पर मिस्ड कॉल कर एप डाउनलोड कर सकते हैं। मिस्ड कॉल करने पर एक मैसेज आएगा जिसके लिंक को क्लिक कर एप डाउनलोड करें तथा मांगे गए सभी जानकारी को भरें। उन्होंने कहा कि भाजपा के फेसबुक से जुड़कर प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को लाइक और शेयर जरुर करें। श्री झा ने प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुनने और जनता के समक्ष इसे प्रस्तुत करने पर भी बल देने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन तभी मजबूत होगा जब हम भाजपा की नीतियों, केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे देश के लिए नेक कार्य, उपलब्धियों को हम बूथ स्तर तक जनता के समक्ष ले जाने में सक्षम होंगे। उन्होंने बूथ कमिटी एवं पन्ना प्रमुख बनाए जाने पर बल दिया।
मंच संचालन मंडल महामंत्री अजित कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन आइटी सेल के संयोजक चंदन कुमार झा ने किया।
मंडल कार्य समिति की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अरविंद कुमार सिंह, जिला मंत्री  विवेकानंद सिंह, मंडल महामंत्री राजेश कुमार मेहता,हीरा प्रसाद सिंह, परमेश्वर शर्मा, शत्रुघ्न पासवान,शिवधर झा, मणिकांत सिंह,प्रमोद कुमार मिश्रा,रमण कुमार झा, प्रभारी जोतैली जितेन्द्र कुमार सिंह,शंभू प्रसाद सिंह, शिवेंद्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

Share This Article