सारण: मढौरा प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  मढौरा ग्रामीण एसएनबी /  मढ़ौरा प्रखंड परिसर में भाजपा के द्वारा एक श्रद्धांजलि सह धरना सभा का आयोजन नगर मंडल के अध्यक्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस सभा में बोलते हुए जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, अभय कुमार, नागेंद्र राय, डॉ रामबाबू सिंह ने बिहार की डोमिसाइल नीति का विरोध करते हुए शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया

 

इन नेताओं ने अपने भाषण के दौरान बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश और तेजस्वी के द्वारा घोषित 10 लाख युवाओं की नौकरी अब तक नहीं मिली और इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपना स्थान सबसे ऊपर बना लिया है।

- Sponsored Ads-

 

इस सरकार में 17 सौ करोड़ का पुल बिना उद्घाटन हुए ही ध्वस्त हो चुका है। इन नेताओं ने पटना लाठीचार्ज के मृत विजय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार को हत्यारी सरकार का संज्ञा दिया और कहा कि इस बार इस भ्रष्ट सरकार का जाना तय है। मौके पर आर्य सुमन, कृष्ण कांत शर्मा, दीपक कुमार सिंह, तेज नारायण सिंह, संजय कुमार साह, राजदेव साह, अनिल कुमार सिंह, शंभू सिंह ,श्याम नंदन शर्मा विद्रोही और राम बाबू सिंह भी उपस्थित रहे।
,,,,,,,,,,,

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article