भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान के खिलाफ भागलपुर भाजपा के कार्यकर्ता ने खलीफाबाग़ चौराहा पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
साथ ही मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी का पुतला दहन कर इस्तीफा माँगा।इस दौरान कांग्रेस पर सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के विरोध में मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के द्वारा बिहार को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। रेवंत रेड्डी देश को बांटना चाहते हैं। वे देश में द्वेष पैदा करना चाहते है।इसके साथ ही जो हमारा लव कुश समाज है कोइरी, कुर्मी उनके ऊपर भी अभद्र टिप्पणी की गई है यह कहीं से भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वैसे ना समझ मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।भाजपा नेता गौतम उर्फ़ बंटी यादव ने कहा की उनकी इस हरकत से पूरे उत्तर भारत के लोगों में रोष है। हिंदी पट्टी के लोगों के प्रति दुर्भावना रखना गलत है।निवर्तमान अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा की सभी भारतीय इस देश के संतान हैं। ऐसे सीएम को बिहार की धरती पर भविष्य में कदम नहीं रखने दिया जायेगा।विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी ने कहा की जब से इंडिया गठबंधन बना है और देश को बांटना चाह रही है कांग्रेस, यह बिहारी होने नहीं देंगे आने वाला 2024 में फिर से एक बार केंद्र में बीजेपी की सरकार होगी इसकी जनता चुनाव में जवाब देगी।
इस अवसर पर नभय चौधरी,ओम भास्कर,राजकिशोर गुप्ता,दिलीप निराला,अभय घोष सोनू,योगेश पांडेय,मनीष दास,विनोद सिन्हा,रिंकू वर्मा, प्रीति पांडेय,प्रणव दास,मनीष कश्यप,सौरव, चंदन पोद्दार, सुमित स्वास्वत उपस्थित रहे।इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
