सारण: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

सम्राट चौधरी के सम्मान में आयोजित अभिनंदन सह समारोह हुआ संपन्न

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  छपरा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी का सारण की धरती पर आगमन हुआ। पटना से छपरा आने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का सोनपुर से छपरा के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सम्मान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम डाक बंगला रोड स्थित पेक्षागृह के सभागार में आयोजन किया गया ।

- Sponsored Ads-

 

अभिनंदन सह सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में जोश भरने के साथ-साथ उन्हें उत्साहित किया। इस कार्यक्रम में जिला के भाजपा विधायक सांसद सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

प्रेक्षा गृह में मोदी सरकार के 9 साल वेमिसाल महाजनसंपर्क अभियान में आए सारण के धरती पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी , भाजपा के रास्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी , महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल , विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेकतक जनक सिंह ,विधायक मंटू सिंह ,डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह, ज़िला भाजपा अध्यक्ष रंजीत सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाकांत सिंह के नेतृत्व में बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह,राजेश सिंह,पवन कुमार सिंह द्वारा बड़ा माला पहनाकर सम्राट चौधरी का स्वागत किया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article