अजमेर: मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने किये कई कार्यक्रम….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*पवित्र सरोवर के दुग्धाभिषेक व पूजा अर्चना
* गायों को खिलाया चारा
*मोदी के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की मंगल कामना की

बिहार न्यूज़ लाईव  पुष्कर/अजमेर डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पुष्कर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा पुष्कर शहर मंडल के अध्यक्ष भुवनेश पाठक व भारतीय जनता पार्टी पुष्कर शहर मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी के मुख्यातिथि में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा ने द्वारा पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर दुधाभिषेक किया ।मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु रहे ऐसी कामना की गई।

- Sponsored Ads-

 

इसके पश्चात जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की मंगल कामना की गई।साथ ही गायों को चारा खिलाया गया ।

 

वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों को फल वितरीत किए गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक,लक्ष्मीकांत गौड़,राघव पाराशर,आदित्य पाराशर,यश पाराशर,दामू पाराशर,वरुण पाराशर,अमन शर्मा,अमित पाराशर,रितेश पाराशर,वेदप्रकाश वशिष्ट,सुरेंद्र रावत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article