सारण: भाजपा का लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: जलालपुर|प्रखंड के हरपुर शिवालय स्थित किसान भवन में. महाराजगंज लोकसभा के लोकसभा स्तरीय लाभार्थी संपर्क अभियान के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया| जिसमें महाराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के अध्यक्ष ,महामंत्री ,लाभार्थी, संयोजक, सहसंयोजक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए|

 

कार्यशाला मे माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि के मोदी सरकार की अनेक योजनाओं से सभी आम लोगों को लाभ मिला है|उन्होंने कहा कि किसानों को किसान सम्मान के माध्यम से ₹6000 प्रत्येक साल मिल रहा है|80 करोड़ राशन कार्डधारियो को फ्री में राशन मिल रहा है| 9 करोड़ महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन मिला है| लोकसभा के प्रभारी ब्रजेश सिंह रमण ने कहा कि यह कार्यक्रम2 मार्च से 5 मार्च तक चलेगा| इसमें भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार के प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क कर फिर एक बार मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगने का काम करेंगे|

- Sponsored Ads-

 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक ब्रजमोहन सिंह. लोकसभा के संयोजक उमेश तिवारी,वीरेन्द्र ओझा , भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह उपाध्यक्ष चैतेन्द्र नाथ सिंह ,युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल सुप्रिया जयसवाल, रामदयाल शर्मा, लोकसभा पालक रंजीत प्रसाद, अवधेश पांडेय कार्यालय मंत्री अर्धेन्दू शेखर, हेमनारायण सिंह, सुनील महतो ,अमरजीत सिंह, गुड्डू चौधरी, ढनमन सिंह मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे|

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article