भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा आगामी 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती पर मिलर हाई स्कूल ग्राउंड वीर चंद्र पटेल पथ पटना में युवा समागम सह युवा जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है।
जिसमें बिहार के सभी जिला से युवाओं का एक बड़ा झुंड इकट्ठा होगा और यह झुंड समागम का रूप लेगी।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा कि बिहार में संभावनाएं हैं समृद्ध विचार है प्रतिभाएं हैं मेहनतकश युवा है जिनमें पत्थर को भी पानी बना देने की कला है क्षमता है लेकिन यहाँ के शैक्षणिक आर्थिक परिवेश को जानबूझकर खराब किया गया उन्हें गुमराह किया ताकि प्रतिभाओं को कुंद किया जा सके एवं उनका दोहन भ्रष्टाचार को परिवारवाद के निहित स्वार्थ को संतुष्ट करने के लिए किया जा सके। आज यह सच्चाई है कि बिहार के युवा शिक्षा या रोजगार जैसे मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी देश-विदेश में दर-दर की ठोकर खाने को विवश है।
तीन दिवसीय प्रवास पर आए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आनंद प्रकाश ने कहा कि जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी यही हमें स्वामी विवेकानंद से सीखने की आवश्यकता है और इस निमित्त हम प्रत्येक मंडल में जा जाकर युवाओं को जागृत कर रहे हैं ताकि युवा समागम कार्यक्रम भव्य हो सके। भागलपुर जिला के तिलकामांझी मंडल चंपानगर मंडल विजयमित्र नगर मंडल ईश्वर नगर मंडल जगदीशपुर मंडल नाथनगर मंडल सबौर मंडल सभी जगह जाकर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के महामंत्री अनुज कुमार झा जिला मंत्री सिद्धार्थ सिंह सोलंकी जिला मंत्री रमेश सिन्हा जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मोहित कुमार रोहित कुमार राज तेजश्वी आईटी सेल संयोजक बाबू मंगल मूर्ति कमल क्लब संयोजक आकाश कुमार सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।