समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेबरा गोटियाही के परिसर में जदयू पार्टी के प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

खानपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेबरा गोटियाही के परिसर में जदयू पार्टी के प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित।

स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर राष्ट्र के धरोहर—मुन्ना।

- Sponsored Ads-

कर्पूरी ठाकुर की विचार धारा सभी वर्गों के उत्थान के लिए आवश्यक — विधायक।

स्थानीय विधायक ने 30 सितंबर को कर्पूरी चर्चा में हजारों की संख्या में भाग लेने की किया अपील।

बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क:   अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेबड़ा गोटियाही के परिसर में जदयू के प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता राम नारायण सिंह ने किया जबकि संचालन गंगा प्रसाद झा ने किया।वही बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की विचार धारा समाज के सभी वर्गों के लिए सर्वोपरि है।

 

उन्होंने राज्य एवं देश के चतुर्दिक विकास के लिए काम किया।पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि 30 सितंबर 2023 को 11बजे पूर्वाह्न में आई टी आई कॉलेज सतमलपुर में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया है।उसमें प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया गया है।

 

बैठक के मौके पर पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव रामविलास सहनी,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,जिला प्रभारी सुबोध कुमार सिंह,ठाकुर राजीव कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो,मो0 लाडले,डॉक्टर परवेज आलम,रामशंकर राय,रौशन कुमार सिंह,दिनेश प्रसाद महतो,रविंद्र कुमार राय,रामविलास राम,अनिल कुमार राय,संजय कुमार मिश्रा,जयराम सहनी,शिवनारायण राय,उपेंद्र महतो,प्रदीप कुमार राय,ठक्को राय,विजय कुमार ठाकुर,जगदेव राय,छोटू कुमार,उषा देवी,विष्णुदेव सहनी,मुखिया रामबालक सहनी,ललित कुमार सहनी,सुरेश प्रसाद महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article