समस्तीपुर: इंडिया गठबंधन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क सुमन मिश्रा
समस्तीपुर / समस्तीपुर जिले के ताजपुर में इंडिया गठबंधन का प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को नगर प्रखंड क्षेत्र के अस्पताल चौक स्थित एक निजी विद्यालय पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक की अध्यक्षता एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में भाकपा माले के मो० एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, वीआईपी के आदर्श कुमार पिंटू, राजद के तबरेज आलम, अजहर मिकरानी, नूर आलम, मो० इसराफिल, मो० फुरकान अली, उमेश कुमार, नौशाद आलम, कांग्रेस के मोईन रजा, फैजान अहमद, नरेश कुमार आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए।

समस्तीपुर से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी एवं उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता के पर में घर-घर चलो अभियान, जनसंपर्क अभियान चलाने, मत प्रतिशत बढ़ाने, ग्रामीण बैठक करने, रूट चार्ट के अनुसार उम्मीदवार को क्षेत्र भ्रमण कराने, घोषणा-पत्र वितरण करने समेत अन्य निर्णय लिया गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन रोकने में विफल एवं लोकतंत्र- संविधान के लिए खतरा बन चुकी भाजपा के मोदी सरकार की आलोचना करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करने की जनता से अपील की गई।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article