भागलपुर: बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ की हड्डी :-विजय कुशवाहा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव। रविवार को सबौर प्रखंड के लोदीपुर ग्राम पंचयात के शक्तिकेंद्र पर सभी बूथ अध्यक्ष का अंगवस्त्र से सम्मान समारोह का आयोजन शक्तिकेंद्र प्रमुख हृदय कुमार के जगतपुर आवास पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा किया गया।

 

जिला महामंत्री विजय कुशवाहा ने सम्मानित करते हुए कहा की पार्टी की रीति नीति व आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और बताया कि ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए पार्टी आगामी समय में बूथ स्तर पर अनेक नवाचार प्रारंभ करेगी।बूथ छोटे से छोटे और बड़े से बड़े चुनाव की नींव है और बूथ में सभी सदस्य जो काम कर रहे हैं वो राजनीतिक दल की रीढ़ की हड्डी होते हैं।जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनीतिक दल है जो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करता है और आज ऐसा ही एक कार्यक्रम लोदीपुर में आयोजित किया गया है।

- Sponsored Ads-

 

प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा की कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. बीजेपी अपने आखिरी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान देने का काम करती है।इस सम्मान समारोह में लोदीपुर पंचयात अध्यक्ष हृदय मंडल,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, प्रदीप कुमार, छनंगुरी शर्मा, संजय कुमार, प्रफुल्ल ठाकुर,मित्तन मंडल, प्रमोद मंडल,विजय मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article